पार्ट टू का फॉर्म भरने की तिथि 10 दिन और बढ़ेगी , आज तक फॉर्म भरने की तिथि है निर्धारित
Author -
Bihar dbt
March 01, 2023
0
वीआरएबीयू में टीडीसी पार्ट टू के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 10 दिनों तक बढ़ाई जा सकती है। विवि की ओर से जारी तिथि के अनुसार गुरुवार तक स्टूडेंट्स ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ टीके डे ने बताया कि स्नातक के सत्र 2020-23 में अब भी काफी संख्या में स्टूडेंट्स ने फॉर्म नहीं भरा है। ऐसे में तिथि में बढ़ोतरी की जा सकती है। बताया कि आने वाले दिनों में होली की छुट्टी होनी है। कॉलेजों से परीक्षा फॉर्म भरे जाने की रिपोर्ट आने के बाद ही इस पर अंतिम फैसला होगा।
पीजी फोर्थ सेमेस्टर का रिजल्ट लगभग तैयार हो गया है। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि बुधवार की रात या गुरुवार की दोपहर तक इसे जारी किए जाने की योजना है। सत्र 2019 21 के पीजी फोर्थ सेमेस्टर के स्टूडेंट्स रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। इधर, वीआरएवीयू में टीडीसी पार्ट थर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन होली की छुट्टियों के बाद शुरू होगा। इसको लेकर परीक्षा विभाग की ओर से प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।