Bihar Board Result 2023 Class 12: कब आएगा बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट,बीएसईबी इंटर के परिणाम पर नवीनतम अपडेट यहां देखें

0


Bihar Board Class 12 Result 2023: 
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा जल्द ही बिहार इंटरमीडिएट रिजल्ट 2023 घोषित करने की उम्मीद है। बिहार में 12वीं की परीक्षा देने वाले करीब 14 लाख कैंडिडेट्स अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बिहार बोर्ड की 12वीं कक्षाओं की कॉपी मूल्यांकन प्रक्रिया 24 फरवरी से शुरू हुई थी, जो लगभग पूरी हो चुकी है। बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट कभी भी घोषित कर सकता है। उम्मीदवार जो बीएसईबी बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षाओं में उपस्थित हुए थे, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com के माध्यम से देख और डाउनलोड कर सकेंगे। बीएसईबी 12वीं का रिजल्ट कब आएगा, यह जानने के लिए छात्र नीचे दिए गए ताजा अपडेट पढ़ सकते हैं।

आपको बता दें बिहार बोर्ड, बीएसईबी ने 1 से 11 फरवरी 2023 तक बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा आयोजित की थी। कक्षा 12 वीं (Class 12) रिजल्ट 2023 की घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी, जिसके बाद Bihar Board की आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक एक्टिव कर दिए जाएंगे। रिजल्ट के साथ, बीएसईबी बिहार बोर्ड टॉपर्स 2023 की भी घोषणा करेगा।

BSEB Inter Result 2023 Check Online - बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट ऑनलाइन कैसे चेक करें

  1. बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट यानी biharboard.ac.in या biharboardonline.bihar.gov.in खोलें।
  2. होमपेज पर, बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद इनपुट फ़ील्ड वाला एक नया वेबपेज खुलेगा।
  4. अब रोल नंबर/नाम जैसे विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  5. बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  6. बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2023 को डाउनलोड करें और इसका एक प्रिंट ले ले।

कक्षा 12वीं पास होने के लिए चाहिए इतने प्रतिशत अंक

बिहार बोर्ड ने 10 से 20 जनवरी, 2023 तक कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित की थी। बीएसईबी 12वीं परीक्षा पास करने के लिए, उम्मीदवारों को कुल मिलाकर और प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। बीएसईबी परीक्षा में असफल होने वाले छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा।

बिहार बोर्ड कक्षा 12 रिजल्ट 2023 हाइलाइट्स

परीक्षा का नाम

BSEB इंटरमीडिएट परीक्षा 2023

रिजल्ट का नाम

BSEB इंटरमीडिएट रिजल्ट 2023

बोर्ड का नाम

Bihar School Examination Board (बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड)

स्ट्रीम

साइंस,कॉमर्स और आर्ट

शैक्षणिक वर्ष

2022-23

बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा कार्यक्रम

1 फरवरी 2023 से 11 फरवरी 2023 तक

कक्षा 12 का  रिजल्ट 2023

मार्च 2023

ऑफिशियल वेबसाइट

biharboardonline.com

Bihar Board 12th Result 2023 Kab Ayega? कब हो सकता है बिहार बोर्ड रिलीज

पिछले कुछ रूझानों को देखते हुए, बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड BSEB कक्षा 12 रिजल्ट 2023 को मार्च के दूसरे सप्ताह में जारी कर सकता है। बोर्ड द्वारा कक्षा 12 की कॉपी मूल्याकन प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है।हालांकि, रिजल्ट घोषणा को लेकर किसी तारीख के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।एक बार घोषित होने के बाद, उम्मीदवार Results.biharboardonline.com और विभिन्न अन्य आधिकारिक वेबसाइटों पर अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकेंगे।आपको बता दें कि बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट डिजीलॉकर एप पर भी अपलोड किया जाता है।

इस महीने में होगी कक्षा 12वीं कंपार्टमेंटल परीक्षा (Bihar Class 12 Compartment Exam)

बीएसईबी द्वारा जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, कंपार्टमेंटल परीक्षाएं अप्रैल और मई के महीनों में आयोजित होने वाली हैं। बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित होने के बाद इन परीक्षाओं की सही तारीख की घोषणा की जाएगी।

बिहार बोर्ड 12 रिजल्ट 2023 में किन विवरणों का उल्लेख किया जाएगा?

बिहार बोर्ड कक्षा 12 रिजल्ट 2023 ऑनलाइन मोड में उपलब्ध होगा। बीएसईबी इंटरमीडिएट परिणाम 2023 की जांच करते समय उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने बीएसईबी 12वीं रिजल्ट शीट पर नीचे दिए गए विवरणों को क्रॉस-चेक करें।

 INPOTANT LINK 

          HOME PAGE - CLICK HERE

           WHATSAPP GROUP-JOIN

Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)