PAN Card with Aadhar Link: पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करना इतना आसान

0

PAN Card with Aadhar Link: यदि आपने अभी तक अपने आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक नहीं किया है तो जल्द ही लिंक करे। जिन्हे 2017 तक पैन कार्ड जारी हुए थीउन्हे 31 मार्च 2022 तक अपना आधार कार्ड नंबर, पैन कार्ड से लिंक करना था, जो नहीं कर पाए उन्हें 30 जून 2022 तक 500 रूपये फीस के साथ लिंक करने की छूट दी थी। जो जून 2022 तक भी लिंक नहीं कर पाए उन्हें 31 मार्च 2023 तक PAN Card को Aadhaar Card से लिंक करने का शुल्क 1000 देना होगा। यदि 31 मार्च 2023 तक पैन कार्ड से आधार कार्ड लिंक नहीं करेंगे तो पैन कार्ड को निरस्त कर दिया जायेगा।

• ये भी पढ़ें-PM Kisan Correction Kaise Kare: लाभार्थी घर बैठे बदल सकते हैं बैंक खाता, आधार नंबर और नाम, अपनाएं यह तरीका ll

• ये भी पढ़ें-PM Kisan Yojana Beneficiary Check : इन किसानों की अटकी 13वीं किस्त, देखें कारण ll

•ये भी पढ़ें-अगर 10,000 रूपए नहीं मिले तो यहाँ से रजिस्ट्रेशन करें, तुरंत मिलेगा पैसा ll

आज इस पोस्ट में हम इस बारे में जानेंगे की घर बैठे अपना Aadhaar Card से PAN Card कैसे लिंक कर सकते है। आधार कार्ड को पैन कार्ड से जोड़ने के दो तरीके है। आवेदक या तो ऑनलाइन माध्यम से लिंक कर सकते है या विभाग को मैसेज भेजकर अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड से लिंक करवा सकते है। इस पोस्ट में दोनों तरीको के बारे में बताया गया है।

पैनकार्ड को आधार कार्ड से लिंक क्यों करवाया जा रहा है?

  • पैनकार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के बाद सरकार को हर पैन कार्ड धारी की सही और सटीक जानकारी रहेगी, जिसके बाद कोई भी सरकार के साथ धोखाधड़ी नहीं कर पायेगा।
  • पैनकार्ड को आधार कार्ड से जोड़ने के बाद सरकार टैक्स से सबंधित जानकारी सही पा सकेगी और टैक्स से मिले पैसे को देश की उन्नति के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा।
  • लोग एक से अधिक पैन कार्ड नहीं रख पाएंगे, और यदि किसी के पास होंगे भी तो वो निरस्त हो जायेंगे।
-------------------------------------------------------------------
सरकारी योजना , रोजगार समाचार , स्कॉलरशिप , रिजल्ट , एडमिट कार्ड , लेटेस्ट समाचार के सभी जानकारी से अपडेट रहने के लिए Bihar dbt whatsapp group अभी  Join करे।  ताकि बिहार की कोई भी सरकारी योजना की जानकारी आपसे न छूते ।। 

Whatsapp group Join Now 

कैसे चेक करे कि पैन कार्ड से आधार कार्ड लिंक है या नहीं?

यदि आप असमंजस में है कि आपका पैन कार्ड, आधार कार्ड से लिंक है या नहीं तो इसके लिए बड़ा सरल और आसान तरीका है। इसके लिए –

  • सबसे पहले आवेदक को इनकम टैक्स पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/ पर जाएँ।
  • इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको साइडबार में Quick Links का विकल्प दिखाई देगा।
  • इसमें आपको Link Aadhaar Status का विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक करे।
  • अब जो पेज ओपन होगा उस पर आपको अपना आधार कार्ड नंबर और पैन कार्ड नंबर एंटर करना है और स्टेटस बटन पर क्लिक करना है।
  • इससे आपको पता चल जायेगा कि आपका आधार कार्ड, पैन कार्ड से लिंक है या नहीं। यदि लिंक है तो आपको कुछ भी करने की जरुरत नहीं है। यदि लिंक नहीं है तो निचे लिंक करने की प्रोसेस दी गई है।

PAN Card with Aadhar Link

पैन कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ने के दो तरीके है। दोनों तरीको के बारे में निचे स्टेप बाय स्टेप बताया गया है। आपको जो माध्यम सरल लगता है उस तरीके से लिंक कर सकते है।

ऑनलाइन तरीके से पैन कार्ड को आधार से कैसे जोड़े?

  • सबसे पहले आवेदक को इनकम टैक्स पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/ पर जाएँ।
  • इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको साइडबार में Quick Links का विकल्प दिखाई देगा।
  • इसमें आपको Link Aadhaar का विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक करे।
  • अब दिखाई दे रहे पेज पर आपको अपना आधार कार्ड नंबर और पैन कार्ड नंबर एंटर करना है।
  • नंबर एंटर करने के बाद निचे दिए गए विकल्प “Validate” पर क्लिक करे।
  • यदि आपके आधार कार्ड और पैन कार्ड में जानकारी सही है तो आपका 1000 रूपये के शुल्क के साथ पैन से आधार लिंक कर पाएंगे। पेमेंट ऑनलाइन माध्यम से ही करे।
  • यदि आधार कार्ड और पैन कार्ड की जानकारी सही नहीं है तो पहले दस्तावेज सही करवाएं उसके बाद दस्तावेज लिंक करे।

SMS द्वारा पैन कार्ड को आधार कार्ड से कैसे लिंक करे?

आधार नंबर को पैन से मैसेज भेजकर भी जोड़ा जा सकता है। इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 567678 या 56161 पर एसएमएस भेजना होगा। मैसेज में आपको UIDPAN<स्पेस><12 नंबरों का आधार कार्ड><स्पेस><10 digit PAN> नंबर लिखना है और फिर इसे 567678 या 56161 पर भेजना होगा।

Important links 

Home pageClick here
TwitterClick here
Teligram Click here
Whatsapp group Join
Google newsClick here


Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)