Aadhaar Card Pan Card Notice : देश में सभी के पास पैन कार्ड और आधार नंबर होना अनिवार्य है। अगर आपके पास अभी तक इन दोनों में से कोई भी कार्ड नहीं है तो आपको जल्द से जल्द इसके लिए आवेदन कर देना चाहिए। ये दोनों कार्ड हमारे आई-डी प्रूफ के तौर पर काम करते हैं।
सरकार ने पैन कार्ड को आधार से लिंक करना अब अनिवार्य कर दिया है। इसके लिए 30 जून 2023 की समय-सीमा निर्धारित की गई थी। अगर आपने अभी तक पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं किया है तो आपके पास अभी भी एक मौका है। आप अभी भी पैन कार्ड को आधार नंबर से लिंक कर सकते हैं।
क्या कहा विभाग ने: आयकर विभाग ने ट्विटर पर लिखा है कि अगर एनआरआई ने पिछले तीन आकलन वर्ष में से किसी में आईटीआर दाखिल किया है या संबंधित आकलन अधिकारी (जेएओ) को अपनी आवासीय स्थिति के बारे में सूचित किया है, उनके संदर्भ में आवासीय स्थिति का निर्धारण किया गया है। विभाग के अनुसार, पैन उन मामलों में निष्क्रिय हो गए हैं, जहां एनआरआई ने अपनी आवासीय स्थिति का अपडेट नहीं किया है या पिछले तीन आकलन वर्ष में रिटर्न दाखिल नहीं किया है।
आयकर विभाग ने ट्विटर पर लिखा है, ”जिन एनआरआई के पैन निष्क्रिय हैं, उनसे अनुरोध है कि वे पैन से जुड़ी जानकारी में अपनी आवासीय स्थिति को अद्यतन करने के अनुरोध के साथ संबंधित दस्तावेजों अपने संबंधित आकलन अधिकारी के पास जमा कराएं।”

.png)